ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, तीन लोग बाल-बाल बचे

फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए लगातार छानबीन की जा रही है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के श्यामनगर बाजार के समीप एनएच 106 (वीरपुर-विहपुर मार्ग) पर शनिवार की देर रात एक बड़ा हादसा टल गया. तेज रफ्तार में आ रही एक अनियंत्रित अज्ञात हाइवा ट्रक ने सामने से आ रही एक कार को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन सौभाग्यवश कार सवार तीन लोग, जिनमें एक महिला भी शामिल थीं, सुरक्षित बाहर निकल आए. जानकारी के अनुसार, भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बगवां गांव निवासी आनंद मोहन अपने परिवार के साथ मधेपुरा से पटना लौट रहे थे. कार जैसे ही श्यामनगर बाजार के समीप पहुंची, सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने सीधी टक्कर मार दी. टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त कार से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. हादसे के बाद ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन सहित फरार हो गया. इस दुर्घटना में आनंद मोहन की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घटना की सूचना मिलते ही त्रिवेणीगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि पीड़ित आनंद मोहन की लिखित शिकायत पर अज्ञात ट्रक के विरुद्ध थाना कांड संख्या 233/25 दर्ज कर ली गई है. फरार ट्रक और चालक की पहचान के लिए लगातार छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >