SUPAUL अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम व क्लिनिक पर चला बुलडोजर

जिला पदाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं क्लिनिक पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई. इस क्रम में एक हाॅस्पीटल के अगले ढांचे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया.

छातापुर (सुपौल) से संजय कुमार पप्पु की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :

जिला पदाधिकारी के आदेश पर गुरुवार को अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम एवं क्लिनिक पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की गई. इस क्रम में एक हाॅस्पीटल के अगले ढांचे को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया. कार्रवाई के दौरान कथित चिकित्सक हाॅस्पीटल से फरार हो गए. मेडिकल स्टोर, जांचघर आदि को सील कर दिया गया. वहीं नर्सिंग होम संचालक सहित तीन लोग हिरासत में लिए गये हैं. कार्रवाई के दौरान डंडाधिकारी के रूप में बीडीओ डा राकेश गुप्ता थे. वहीं प्रभारी सीओ राकेश कुमार. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा नवीन कुमार. थानाध्यक्ष प्रमोद झा सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल मौजूद थे. प्रशासन के द्वारा पहली बार की गई इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध रूप से संचालित संस्थान के संचालकों में हड़कंप मच गया है. बीडीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश पर आशा सेवा सदन नाम से संचालित नर्सिंग होम पर छापेमारी कर कार्रवाई की गई है. नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों को सीएचसी में शिफ्ट करवा दिया गया. वहीं संचालक एवं संस्थान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. बताया कि अवैध रूप से संचालित चिकित्सीय संस्थानों. क्लिनिक व लैब पर कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >