निर्मली. नगर पंचायत के वार्ड संख्या 12 में गुरुवार की शाम आग लगने एक घर जल गया. पीड़ित गृहस्वामी गणेश राउत की पत्नी सोनी देवी ने बताया कि घटना के समय वह बाजार गई हुई थी. इसी दौरान घर में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा घर उसकी चपेट में आ गया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि घर में रखे अनाज, कपड़े, नकद राशि समेत सभी जरूरी घरेलू सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. पीड़ित परिवार प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है.
आग लगने से एक घर जला, सामान भी नष्ट
पीड़ित परिवार प्रशासन से जल्द से जल्द उचित मुआवजा देने की मांग की है
