सीपेज के पानी में कमल फूल तोड़ने गया बालक की डूबने से मौत

एकलौते पुत्र के वियोग में बेहोश रही मां

-एकलौते पुत्र के वियोग में बेहोश रही मां

सरायगढ़. थाना क्षेत्र के बनैनिया पंचायत के वार्ड नंबर 04 में रविवार को स्व दुर्गानंद मंडल के आठ वर्षीय पुत्र आनंद कुमार की मौत पानी भरे गड्ढे में डूबने से हो गई. घटना के संबंध बताया जा रहा है कि मृतक आनंद कुमार गांव के अन्य बच्चों के साथ घर से कुछ ही दूरी पर सीपेज के पानी से बने गड्ढे में कमल का फूल तोड़ने के लिए गया था. लेकिन फूल तोड़ने के क्रम में आनंद गहरे पानी में चला गया. जिससे गड्ढे में डूबने से उसकी मौत हो गई. उसके साथ गए अन्य बच्चों ने इसकी सूचना परिजनों को दी. परिजन घटना स्थल पर पहुंच कर आनंद को बाहर निकला. तब तक उसकी मौत हो गई थी. भपटियाही थाना पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. घटना को लेकर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. आनंद के पिता दुर्गानंद मंडल की मौत तीन साल पहले वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी थी. तीन भाई बहन में वह एकलौता पुत्र था. आनंद उत्क्रमित मिडिल स्कूल सनपतहा डीह में वर्ग 02 का छात्र था. घटना को लेकर मृतक की माता रीना देवी, बहन भारती कुमारी व अंशु कुमारी बार-बार बेहोश हो रही थी. जिसे लोगों द्वारा संभाला जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >