समन्वय बैठक में सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

इंडो-नेपाल समन्वय बैठक एसडीएम नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई

वीरपुर. थाना परिसर में सोमवार को इंडो-नेपाल समन्वय बैठक एसडीएम नीरज कुमार की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सीमा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई. जानकारी देते हुए एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सीमा पर होने वाली विभिन्न प्रकार की तस्करी, नेपाल प्रभाग से होने वाले गांजा और शराब की तस्करी को रोकने, आवंछित अपराधियों की धड़-पकड़ के लिये दोनों देशों के बीच आपसी समन्वय बनाये रखने को लेकर प्रत्येक माह में बैठक की जाती है. इसी क्रम में सोमवार को थाना परिसर में यह अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आम सहमति भी बनी. मौके पर एसएसबी की ओर से असिस्टेंट कमांडेंट राहुल कुमार, जगतार सिंह, थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर, नेपाल प्रभाग से नेपाल पुलिस और नेपाल आर्म्स पुलिस फोर्स के पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >