भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया एक पेड़ मां के नाम अभियान

इस अवसर पर विशनपुर दौलत उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए

राघोपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में चलाए जा रहे 15 दिवसीय सेवा पखवाड़ा के तहत शनिवार को राघोपुर मध्य मंडल के कार्यकर्ताओं ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का आयोजन किया. इस अवसर पर विशनपुर दौलत उपस्वास्थ्य केंद्र परिसर में दर्जनों पौधे लगाए गए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन माधोगड़िया रहे, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष वीपीन साह ने की. अपने संबोधन में श्री माधोगड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा के रूप में मना रही है. 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, पौधारोपण तथा अन्य जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी क्रम में राघोपुर प्रखंड में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में मंडल महामंत्री प्रदीप जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष विमला शर्मा, पंचायत अध्यक्ष कैलाश चौधरी, भाजपा नेता भोली कंठ, ललित गोल्ड, आकाश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. स्थानीय कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल की जाएगी ताकि आने वाले समय में ये छायादार व फलदार वृक्ष बनकर समाज और पर्यावरण को लाभ पहुंचा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >