आंबेडकर जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

बोले बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दे रहे : जिलाध्यक्ष

– बोले बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को दे रहे : जिलाध्यक्ष सुपौल. भारत के संविधान के शिल्पकार डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान को याद किया. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि देव ने कहा कि डॉ आंबेडकर भारतीय समाज के सच्चे सिपाही थे, जिन्होंने अपने ज्ञान और संघर्ष के बल पर देश को एक मजबूत संविधान दिया. उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल 1891 को जन्मे बाबा साहेब बचपन से ही मेधावी थे और उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद संविधान निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही. साथ ही उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए हिंदू कोड बिल का प्रारूप प्रस्तुत किया, श्रमिक महिलाओं को सुविधाएं दिलाने और समान वेतन की दिशा में भी महत्वपूर्ण पहल की. मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए. उन्होंने अस्पृश्यता के खिलाफ आवाज बुलंद की और सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया. कार्यक्रम में भाजपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया. मौके पर अनुरंजन झा, दिलीप कुमार सिंह, सरोज कुमार झा, केशव प्रसाद गुड्डु, कुणाल ठाकुर, मुन्ना सिंह, पवन अग्रवाल, सुरेंद्र नारायण पाठक, रंधीर ठाकुर, मनोज पाठक, जगदीश यादव, विष्णुदेव पंडित, महेश देव, मो जहिर, अर्चना मेहता, विनिता देवी, रूबी जायसवाल, विमलेंदू ठाकुर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >