वीरपुर. क्षेत्र भ्रमण के दौरान छातापुर के भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. ममता बनर्जी को लग रहा है कि उनका सफाया हो रहा है, इसलिए वे छाती पीट रही हैं. अब तक वे फर्जी वोटरों के सहारे सत्ता में थी, लेकिन अब ऐसे वोटरों का निष्कासन हो रहा है. श्री सिंह ने आगे आरोप लगाया कि बंगाल में अब तक बूथ लूट, पत्थरबाजी और अन्य प्रकार की गुंडागर्दी का माहौल रहा है, लेकिन अब यह सब बंद होने वाला है. उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता भी अब ममता सरकार से ऊब चुकी है और इस बार बदलाव चाहती है. उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनना तय है और पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है.
भाजपा विधायक का ममता सरकार पर तीखा हमला

भाजपा विधायक का ममता सरकार पर तीखा हमला
Copied link
ममता बनर्जी को लग रहा है कि उनका सफाया हो रहा है, इसलिए वे छाती पीट रही हैं