रतनपुर. रतनपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर भाजपाइयों ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराया. रतनपुर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में बूथ अध्यक्ष मनीष कुमार झा के आवासीय परिसर में बिहार सरकार के मंत्री सह स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू द्वारा पार्टी का ध्वजारोहण किया गया. उन्होंने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रभक्ति और अंत्योदय की भावना को आत्मसात करते हुए लगातार देश हित के लिए कार्य करती आई है और इसको आगे बढ़ाना ही हमारा और हमारी सरकार का लक्ष्य है. इससे पूर्व मंत्री रामनवमी शोभा यात्रा में शरीक होकर रतनपुर पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर पहुंचे. यहां ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी बातों को सुना. इस मौके पर जिप सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, पूर्व मुखिया संजीव कुमार मंटू, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता, अरुण मिश्र, धीरेन्द्र मिश्र, सुशील मेहता, रंजन गुप्ता, बबन मेहता, संजय कुमार मुन्ना, सूर्य नारायण मेहता, संजीव झा, राजेंद्र मंडल सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
