मेला से बाइक की चोरी, पीड़ित ने आवेदन देकर की बरामदगी की मांग

मेला से बाइक की चोरी

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड नंबर 07 निवासी अर्जुन राम की अज्ञात चोरों ने बाइक चुरा ली. पीड़ित बाइक मालिक ने सदर थाना में आवेदन देकर बाइक बरामदगी की गुहार लगायी है. थाना में दिये आवेदन में पीड़ित ने बताया कि 13 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे वे अपने भाई श्रवण कुमार राम की बाइक नंबर बीआर 50 डब्ल्यू 2696 लेकर सुखपुर मेला घूमने चला गया. जहां मंदिर के बगल में बाइक लगा कर मेला घूमने चला गया. कुछ देर बात जब अपने बाइक के पास आया तो देखा कि जिस जगह पर बाइक लगाया था, वहां से बाइक गायब था. बताया कि अपने स्तर से काफी खोजबीन की. लेकिन बाइक नहीं मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >