सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक जख्मी

सरायगढ़

भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 57 पर सरायगढ़ गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बनैनियां गांव के वार्ड नंबर 02 निवासी रंजीत कुमार (23 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़-भपटियाही में भर्ती करवाया गया. जहां डॉ लक्ष्मी कांत राय ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बाइक सवार रंजीत कुमार किसी कार्य से भपटियाही तरफ आ रहा था. इसी दौरान सरायगढ़ गांव के पास सीटी रिक्शा से टक्कर हो गई. और सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >