प्रेमी संग फरार महिला पांच माह बाद बरामद, कोर्ट में बयान के बाद प्रेमी को सौंपी गई

महिला का प्रेमी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका.

प्रतापगंज थाना क्षेत्र के चिलौनी दक्षिण पंचायत के सौराजान वार्ड संख्या 11 से पिछले वर्ष दिसंबर माह में अपने प्रेमी के साथ फरार हुई विवाहिता महिला को पुलिस ने पांच महीने बाद बरामद कर लिया है. केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस अवर निरीक्षक शर्मा पासवान ने बताया कि सोमवार को उन्हें सूचना मिली थी कि फरार महिला को सुरजापुर पंचायत के झुनकी चौक पर देखा गया है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचकर महिला को बरामद कर लिया गया. इस दौरान महिला की दो वर्षीय बेटी भी उसके साथ थी. हालांकि महिला का प्रेमी पुलिस के पकड़ में नहीं आ सका. पुअनि ने बताया कि बरामद महिला को वीरपुर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां उसने अपने बयान में स्पष्ट रूप से प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई. महिला ने बताया कि उसका पूर्व पति अक्सर मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर वह प्रेमी संग घर छोड़कर चली गई थी. न्यायालय के आदेश के आलोक में पुलिस ने महिला को उसकी बच्ची समेत उसके प्रेमी के हवाले कर दिया. मामले की जांच अब भी जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >