ऑपरेशन सिंदूर के बाद इंडो-नेपाल सीमा पर बढ़ायी गयी सुरक्षा, कुनौली बॉर्डर पर सघन जांच अभियान जारी

हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की सघन जांच की जा रही है.

कुनौली भारत द्वारा पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई के बाद देशभर में सुरक्षा सतर्कता बढ़ा दी गई है. इसी क्रम में इंडो-नेपाल सीमा पर भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों ने कड़े कदम उठाए हैं. आतंकी हमलों की पुनरावृत्ति को रोकने के उद्देश्य से नेपाल सीमा से सटे कुनौली बॉर्डर और भंसार क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी के जवानों की संयुक्त कार्रवाई जारी है. सीमा क्षेत्र में निर्मली अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजू रंजन के नेतृत्व में विशेष निगरानी रखी जा रही है. हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन की सघन जांच की जा रही है. कुनौली थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर पूरी मुस्तैदी के साथ हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या अवांछनीय गतिविधि को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी. थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस और एसएसबी की टीम दिन-रात गश्त कर रही है, ताकि किसी भी प्रकार के असामाजिक तत्व सीमा के रास्ते देश में प्रवेश नहीं कर सकें. उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा. इस दौरान एसएसबी 45वीं बटालियन मुख्यालय कुनौली के अधिकारी, पुलिस बल एवं एसएसबी के कई जवान मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >