Bihar News: सुपौल में दर्दनाक हादसा, मां-दादी को बचाने के चक्कर में चली गई दो भाइयों की जान

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई. हादसा मल्हनी वार्ड नंबर 01 में हुआ, जहां ई-रिक्शा में करंट आने से यह हादसा हुआ.

Bihar News: सुपौल जिले के मल्हनी वार्ड नंबर 01 में ई-रिक्शा चार्जिंग के दौरान करंट लगने से दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसे में पहले इरफान की मां और दादी करंट की चपेट में आईं, जिन्हें बचाने की कोशिश में इरफान (16 वर्ष) और उसका भाई जिशान (17 वर्ष) भी झुलस गए. दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. दोनों युवक बकरीद से ठीक पहले दिल्ली से गांव लौटे थे. घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और परिजन गहरे सदमे में हैं.

क्या हुआ था हादसे के समय ?

जानकारी के अनुसार, मो. इरफान (16 वर्ष) के घर पर ई-रिक्शा चार्ज पर लगाया गया था. उसी दौरान किसी वजह से उसकी मां ने रिक्शा को छू लिया, जिससे उन्हें जोरदार करंट लगा. मां को बचाने के लिए इरफान की दादी दौड़ीं और वो भी करंट की चपेट में आ गईं. जब इरफान ने देखा कि उसकी मां और दादी करंट में फंसी हैं, तो वह दौड़कर बचाने गया. इस कोशिश में उसका पैर एक नंगे तार पर पड़ गया और वह भी करंट की चपेट में आ गया. थोड़ी देर बाद उसका चचेरा भाई मो. जिशान (17 वर्ष) उसे बचाने आया, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया.

अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

आस-पास के लोग किसी तरह चारों को करंट से अलग कर अस्पताल लेकर पहुंचे. डॉक्टरों ने इरफान और जिशान को मृत घोषित कर दिया, जबकि मां और दादी का इलाज पास के नर्सिंग होम में चल रहा है. डॉक्टरों ने बताया है कि, दोनों महिलाएं अब खतरे से बाहर हैं.

बकरीद से पहले गांव लौटे थे दोनों भाई

ग्रामीणों ने बताया कि, मो. इरफान और मो. जिशान बकरीद से दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव आए थे. इरफान के पिता मो. आलम ई-रिक्शा चलाते हैं, वहीं जिशान का परिवार दिल्ली में सिलाई का काम करता है. पिछले साल जिशान के पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद वह परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहा था और इस हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक का माहौल बन गया. घर में मातम का माहौल है और परिजन सदमे में हैं. परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है.

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

(मानसी सिंह की रिपोर्ट)

Also Read: Cyber ​​Fraud: बिहार में ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी, फ्रॉड के ठिकाने से एक करोड़ की तिजोरी जब्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >