मानसून को लेकर बिहार सरकार अलर्ट: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की बाढ़ एवं सुखाड़ तैयारियों की समीक्षा

सीएम ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया

सुपौल. आगामी मानसून, संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ की आशंका को देखते हुए बिहार सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है. गुरुवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी बाढ़ एवं सुखाड़ प्रभावित जिलों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक का मुख्य उद्देश्य मानसून पूर्व सुरक्षात्मक एवं प्रशासनिक तैयारियों की गहन समीक्षा करना था. इस दौरान बिहार मौसम सेवा केन्द्र, कृषि विभाग, जल संसाधन विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, पथ निर्माण विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा बाढ़ पूर्व तैयारियों को लेकर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने तटबंधों की सुरक्षा, राहत एवं बचाव सामग्री की उपलब्धता, आश्रय स्थलों की तैयारी, चिकित्सा सुविधाओं एवं पशु चारे की पर्याप्त व्यवस्था की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने तथा समय रहते सभी आवश्यक सुरक्षात्मक कार्यों को पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस, डीडीसी सारा अशरफ एवं मो तारिक सहित जल संसाधन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण तथा अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक के उपरांत जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने एवं बाढ़ पूर्व तैयारियों से जुड़े सभी कार्यों को जमीनी स्तर पर समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसी भी संभावित आपदा की स्थिति में जान-माल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और प्रशासन हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >