बिहार में महिला कॉन्स्टेबल की संदिग्ध मौत, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव

Bihar Crime News: सुपौल जिले में महिला कॉन्स्टेबल का फंदे से लटका शव मिला. जिस बाथरूम से कॉन्स्टेबल की डेड बॉडी मिली, उस बाथरूम का इस्तेमाल नहीं होता था. घटना स्थल ने पुलिस ने लिखित नोट्स बरामद किया है, जिसको लेकर जांच की जा रही है.

Bihar Crime News: बिहार के सुपौल जिले में शनिवार रात एक महिला कॉन्स्टेबल ने कथित रूप से आत्महत्या कर ली. उनका शव किशनपुर ब्लॉक परिसर स्थित सभा भवन के एक बंद पड़े बाथरूम में फंदे से लटका हुआ मिला. बताया जा रहा है कि उस बाथरूम का नियमित उपयोग नहीं होता था और उसमें चुनाव से संबंधित सामान रखे गए थे.

कहां की रहने वाली थी महिला कॉन्स्टेबल?

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल टीम पहुंची. कोसी रेंज के डीआईजी कुमार आशीष, एसपी शरथ आरएस सहित जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गए. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है. मृतक महिला कॉन्स्टेबल की पहचान आरा जिले के पटखौली गांव निवासी रितु कुमारी के रूप में हुई है.

घटनास्थल से क्या हुआ बरामद?

जानकारी के मुताबिक, रितु कुमारी मुजफ्फरपुर जिला बल में तैनात थीं और इन दिनों सुपौल के भीमनगर में ट्रेनिंग ले रही थीं. हाल ही में उनकी ड्यूटी रामनवमी और ईद जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर भी लगाई गई थी. किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार के अनुसार, मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटनास्थल से कुछ लिखित नोट्स भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी.

महिला कॉन्स्टेबल का फोन किया गया जब्त

इसके साथ ही रितु कुमारी का मोबाइल फोन भी उनकी जेब से मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, रितु कुमारी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थीं. फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बिहार के इन दो जिलों में बनेंगे न्यूक्लियर पावर प्लांट, 1400 मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >