सुपौल में आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Bihar Accident News: सुपौल के किशनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-327ए पर गुरुवार दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया. दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई. जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Bihar Accident News: बिहार के सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेमनवा चौक के पास एनएच-327ए पर दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

टक्कर इतनी भीषण कि उड़ गए परखच्चे

स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर बेहद तेज थी. दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए. बाइक सवार युवक सड़क पर दूर-दूर जा गिरे. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई. कुछ ही देर में आसपास के लोग जुट गए. माहौल गम और दहशत में बदल गया.

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, पुलिस मौके पर पहुंची

ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मदद शुरू की. हादसे की सूचना किशनपुर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों के शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं. फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है. घायलों के बारे में भी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. पुलिस पहचान कराने में जुटी है और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है.

कुछ देर बाधित रहा यातायात

हादसे के बाद एनएच-327ए पर यातायात कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित हो गया. क्षतिग्रस्त बाइकों और मलबे को हटाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में सड़क को साफ कर यातायात सामान्य कराया गया.

थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है. मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: पटना NEET छात्रा केस CBI के हवाले, स्पेशल केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >