भोगानंद राजा भाजयुमो दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष मनोनीत

राजा ने हर्ष व्यक्त करते यह जिम्मेवारी देने के लिए प्रदेश व जिला के पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है

छातापुर. मुख्यालय बाजार निवासी भाजपा युवा नेता भोगानंद राजा भाजयुमो दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष बनाये गये है. भाजयुमो जिलाध्यक्ष जयंत कुमार मिश्रा द्वारा श्री राजा को भेजे गए उक्त आशय के पत्र के अनुसार भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदू मिश्रा एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि के अनुमति से मंडल अध्यक्ष के पद पर उनकी यह नियुक्ति की गई है. श्री राजा ने हर्ष व्यक्त करते यह जिम्मेवारी देने के लिए प्रदेश व जिला के पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि पार्टी ने जिस आशा और विश्वास के साथ उन्हें यह जिम्मेवारी दी है. उस उम्मीद पर वे हमेशा खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे. श्री राजा को बधाई देने वालों में शालीग्राम पांडेय, पवन कुमार हजारी, केशव कुमार गुड्ड, गौरीशंकर भगत, सूरजचंद्र प्रकाश, ललितेश्वर पांडेय, प्रशांत उर्फ काली झा, सत्यप्रकाश, रामटहल भगत, गुंजन भगत, सतीश साह, चंद्रदेव पासवान, सरिता साह मुख्य रूप से शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >