धूमधाम से मनी भीमराव आंबेडकर जयंती, छात्रों को दिए गए उनके आदर्शों पर चलने के संदेश

इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

सुपौल. पिपरा बाजार स्थित डी एस इंग्लिश बोर्डिंग स्कूल में भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती बड़े ही उत्साह और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक एम वली ने छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ आंबेडकर के जीवन, उनके संघर्षों और समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को समझाते हुए छात्रों को उनके आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज को नई दिशा देने में सक्षम हैं. इस मौके पर विद्यालय की प्राचार्या लाडली अनवर, प्रबंधक चेतन वर्मा सहित कई शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में शिवराम कुमार, ओम प्रकाश कुमार, मंटू कुमार, गणेश गुप्ता, रमेश कुमार, दिनेश कामत, बिन्देश्वरी यादव, महेंद्र कुमार, शैलेश झा, मनीष कुमार, मनीषा कुमारी, महेंद्र यादव, अब्दुल हाय, विरेंद्र कुमार, कृतिका कुमारी, सिकंदर मेहरा, जयराज यादव, शिंपी कुमारी, वर्षा राय, अनिल कुमार, पूर्णिमा भारती, रंजना कुमारी, पिंकी कुमारी, समीर अनवर, अमोद कुमार, समसूल होदा एवं सुभाष कामत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >