सुपौल को बेगूसराय की टीम ने 24 रनों से किया पराजित

बेगूसराय के हर्ष आमोद को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार

– बेगूसराय के हर्ष आमोद को मिला मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार सुपौल. रणधीर वर्मा अंडर 19 वनडे ट्रॉफी 2024-25 सेंट्रल जोन का मैच स्टेडियम में शनिवार को बेगूसराय व सुपौल के बीच मैच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में बेगूसराय ने सुपौल को 24 रनों से पराजित किया. सुपौल के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. बेगूसराय की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40.1 ओवर में 218 रनों पर ऑलआउट हो गई. बेगूसराय के सलामी बल्लेबाज लकुल्लाह ने संयमित खेल दिखाते हुए 44 रन बनाए. हालांकि दूसरे छोर से लगातार विकेट गिरते रहे. जयंत जितेंद्र (25) ने पारी को थोड़ा स्थिर किया, लेकिन पारी को संभाल नहीं सके. अंतिम समय पर नौवें नंबर पर आए हर्ष आमोद ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 36 गेंदों में छह चौके और दो छक्के की मदद से 48 रनों की बहुमूल्य पारी खेली, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी. सुपौल के गेंदबाज शोभित, अनमोल और प्रिय रणजीत ने दो-दो विकेट लिए, जबकि प्रणव, गगन और दिवाकर को एक-एक सफलता मिली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपौल की टीम को सलामी बल्लेबाज रविराज सिंह (46 रन) ने अच्छी शुरुआत दी. लेकिन जयंत जितेंद्र ने उन्हें आउट कर सुपौल को पहला झटका दिया. इसके बाद हर्ष आमोद कुमार की शानदार गेंदबाजी के सामने सुपौल के बल्लेबाज टिक नहीं पाए और पूरी टीम 45 ओवर में 194 रन पर सिमट गई. छठे नंबर पर उतरे विनय कुमार ने 51 गेंदों में चार चौके और दो छक्के लगाकर 46 रनों की लड़ाकू पारी खेली, परंतु अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके. बेगूसराय के गेंदबाज हर्ष आमोद कुमार ने तीन विकेट चटकाए. अवनीश ने दो विकेट जबकि देवराज, हर्ष धीरज और जयंत ने एक-एक विकेट झटके. अपने हरफनमौला प्रदर्शन (48 रन और 3 विकेट) के लिए बेगूसराय टीम के हर्ष आमोद कुमार को मैन ऑफ द मैच दिया गया. मैच के सफल आयोजन में डीसीए सुपौल के सचिव नवीन गुप्ता और कोषाध्यक्ष मनोज झा की सक्रिय उपस्थिति रही. फील्ड प्रबंधन का जिम्मा विनीत, रजनीश, रौशन और रामू महतो ने बखूबी निभाया. रविवार को सुपौल बनाम समस्तीपुर के बीच मैच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >