पीएम आवास योजना के सर्वे कार्य का बीडीओ ने लिया जायजा

बीडीओ ने कर्मियों से कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

निर्मली. मरौना बीडीओ रचना भारतीय शनिवार को ललमनिया और कदमाहा पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत चल रहे सर्वे कार्य का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने योजना के लाभुकों से मुलाकात की और उनकी प्रगति की जानकारी ली. बीडीओ ने उन लाभुकों से भी विशेष रूप से बात की, जिन्होंने योजना के तहत प्रथम और द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त कर ली है. लाभुकों को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने और अगली किश्त की राशि के लिए आवेदन करने की अपील की. कहा कि निर्धारित समय पर कार्य पूरा करने वाले लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर राशि उपलब्ध कराई जाएगी. इसके साथ ही बीडीओ ने सर्वे कार्य में लगे कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने सर्वे प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने पर जोर दिया. ताकि वास्तविक जरूरतमंदों को योजना का लाभ मिल सके. बीडीओ ने कर्मियों से कहा कि सर्वे कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने और अपने घरों के निर्माण में तेजी लाने के लिए प्रेरित किया. निरीक्षण के दौरान लाभुकों ने अपनी समस्याएं भी साझा की. जिन पर बीडीओ ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >