सिटी रिक्शा से बैट्री की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार की सुबह जब वे लोग लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है

राघोपुर. थाना क्षेत्र के सिमराही नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 17 में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा एनएच 106 किनारे स्थित एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. जहां चोरों ने गृहस्वामी के आंगन में रखे एक सिटी रिक्शा की चोरी करने के बाद उसमें लगे पांच बैटरी को खोलकर निकाल लिया. इसके बाद पुनः सिटी रिक्शा को एक खेत में गिराकर छोड़ दिया. घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी व सिटी रिक्शा मालिक सुमन कुमार ने बताया कि सोमवार की रात्रि वे लोग बाहर चले गए थे. इस दौरान उन्होंने सिटी रिक्शा को अपने आंगन में खड़ा कर आंगन में लगे मुख्य दरवाजा को भी बंद कर दिया था. मंगलवार की सुबह जब वे लोग लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ है. जिसके बाद दरवाजे को हटाकर आंगन जाकर देखा तो पाया कि आंगन से सिटी रिक्शा गायब है. इसके बाद आस पड़ोस के लोगों को घटना की जानकारी देते हुए सभी सिटी रिक्शा के खोजबीन में लग गए. बाद में उनलोगों ने देखा कि रिक्शा घर के पूरब एक खेत में पलटा हुआ है. इसके बाद गृहस्वामी ने इसकी सूचना राघोपुर पुलिस को दिया. गृहस्वामी ने बताया कि चोरों ने सिटी रिक्शा से सभी पांच बैटरी खोल लिया और रिक्शा को खेत में पलटा दिया. वहीं सूचना पर राघोपुर थाना की पुलिस ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर मामले का तहकीकात किया. मामले को लेकर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. प्राप्त आवेदन के आधार पर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >