मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं हो उपल्ध

आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई

सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को निर्मली अनुमंडल पदाधिकारी नीरज कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक हुई. मौके बीडीओ सरायगढ़, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, निर्मली तथा उन विद्यालयों के प्रधानाचार्य मौजूद रहे. जिनके परिसरों में आगामी निर्वाचन हेतु मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. बैठक का मुख्य फोकस एएमएफ रहा. इस दौरान सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. एसडीओ ने निर्देश दिया कि सभी केंद्रों पर पीने के पानी, शौचालय, रैम्प, प्रकाश व्यवस्था और बैठने की उचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से होनी चाहिए. इसके बाद दूसरी बैठक सेक्टर अधिकारियों के साथ संपन्न हुई. इस बैठक में एएमएफ, निर्वाचक नामावली, वीएम, वीटीआर, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील बूथों की पहचान, 85 वर्ष से अधिक आयु एवं दिव्यांग मतदाताओं की विशेष व्यवस्था, रूट चार्ट और मतदान स्थलों की लोकेशन जैसे अहम विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई. एसडीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रत्येक निर्वाचनी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा होना चाहिए. उन्होंने विशेष रूप से कहा कि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध हों ताकि किसी मतदाता को असुविधा का सामना न करना पड़े. दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए रैम्प एवं अन्य विशेष प्रावधान सुनिश्चित किए जाए. उपस्थित अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि निर्वाचन कार्यों में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी. तय समय सीमा के भीतर सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >