अपन स्वर्ग नेपाल एएसएन इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित हुई शिक्षिका बबीता

बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार द्वारा भी दर्जनों अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है.

सरायगढ़ मिडिल स्कूल सरायगढ़ के शिक्षिका बबीता कुमारी को नेपाल के जिला सुनसरी में इटहरी स्थित नगर पालिका पांच में अपन स्वर्ग नेपाल एएसएन इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान बबीता कुमारी को बेस्ट सोशल एक्टिविटीज के तहत प्रशस्ति पत्र शाल व मौमेंटो नेपाल के उद्योग मंत्री इसराइल मंसूरी के हाथों सम्मानित किया गया. हालांकि यह पुरस्कार उनके परिजनो ने ग्रहण किये. बताया जाता है कि बबीता कुमारी भारत के 100 सशक्त कामयाबी महिलाओं में महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र से वोट के जरिए जीत दर्ज कर राष्ट्रपति से सम्मानित हुई थी. बबीता की उपलब्धि पर भारत ही नहीं नेपाल के लोग को भी गर्व है. बबीता कुमारी शिक्षा सेवा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े हुए कार्य महिला साक्षरता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, बाल विवाह, दहेज प्रथा रोकथाम, नशाबंदी, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा रोकथाम योग प्राणायाम गरीब -दलित बच्चों की शिक्षा व महिला सशक्तिकरण आदि कार्यों में विगत 20 वर्षों से निशुल्क निस्वार्थ सेवा कार्य करती आ रही है. जिसको लेकर बिहार सरकार से लेकर भारत सरकार द्वारा भी दर्जनों अवार्ड से सम्मानित हो चुकी है. नेपाल स्थित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री इसराइल मंसूरी ने भारत की बबीता की अचीवमेंट की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनाएं दी. इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष छोटन मेहता, विशिष्ट अतिथि सांसद ललित विद्रोही, जिला प्रमुख अधिकारी एसएन मेहता वरिष्ठ साहित्यकार रविंद्र कोइराला, चीफ गेस्ट ने 64 विधा में 225 लोगों को सम्मानित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >