धूमधाम से मनाई गई बाबासाहेब की 135वीं जयंती

बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने फूल-माला चढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की

सरायगढ़. सरायगढ़-भपटियाही बाजार में मंगलवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बाजार स्थित उनकी प्रतिमा पर लोगों ने फूल-माला चढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने बाबासाहेब के जीवन और उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला. इस अवसर पर बासुदेव राम, सत्य नारायण राम, छेदी शर्मा, कल्पेश्वर राम, देव नारायण दास, कैलु यादव, आशा कुमारी, खुशबू, जागो शर्मा, सूर्य नारायण राम, राम कृष्ण राम, जागेश्वर शर्मा एवं सुमित साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >