SUPAUL राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रथ रवाना, नौ मई को होगा आयोजन

व्यवहार न्यायालय सुपौल परिसर से आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

सुपौल से राजीव झा की रिपोर्ट SUPAUL NEWS :

व्यवहार न्यायालय सुपौल परिसर से आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन को लेकर आज जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह पहल जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सौजन्य से की गई है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को लोक अदालत के प्रति जागरूक करना है. कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेकर अपने सुलहनीय मामलों का निष्पादन कराएं. उन्होंने बताया कि लोक अदालत में बैंक लोन से जुड़े चेक बाउंस के मामले, बिजली विवाद, आपराधिक सुलहनीय मामले, वैवाहिक विवाद (मेट्रिमोनियल केस) सहित अन्य मामलों के निपटारे के लिए विशेष बेंच का गठन किया जाएगा, जिससे पक्षकार आपसी सहमति से अपने मामलों का शीघ्र समाधान करा सकें. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अफजल आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार 3050 से अधिक मामलों को चिन्हित किया गया है, जबकि बैंक लोन से संबंधित लगभग 13,000 मामलों में नोटिस जारी किए गए हैं. इस मौके पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम दिलीप सिंह, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवराज, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं न्यायालय कर्मी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >