राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जागरूकता रथ को किया रवाना

प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गजनफर हैदर एवं प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

सुपौल. आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार गजनफर हैदर एवं प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय राहुल उपाध्याय ने संयुक्त रूप से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रथ जिलेभर में लोगों को लोक अदालत के महत्व और उसमें होने वाले मामलों के निपटारे की प्रक्रिया से अवगत कराएगा. इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव मो अफजल आलम ने बताया कि लोक अदालत आम लोगों को त्वरित और सरल न्याय उपलब्ध कराने का एक प्रभावी माध्यम है. इसमें पक्षकार आपसी सहमति से अपने विवादों का निपटारा कर सकते हैं, जिससे समय और धन दोनों की बचत होती है. उन्होंने कहा कि लोगों को इसके प्रति जागरूक करना आवश्यक है, ताकि वे अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से करा सके. जागरूकता रथ में सुपौल जिले के सभी बैंकों की सक्रिय भागीदारी रही. बैंकों के सहयोग से यह संदेश भी दिया जा रहा है कि ऋण एवं वित्तीय विवादों का समाधान भी लोक अदालत के माध्यम से सरलता से किया जा सकता है. कार्यक्रम के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संतोष दुबे, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, एसडीजेएम श्याम नाथ शाह, मुंसिफ सुदीप पांडे सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे. सभी ने मिलकर लोगों से अपील की कि आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने विवादों का शांतिपूर्ण समाधान सुनिश्चित करें. सुपौल जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह प्रयास जिले के नागरिकों में न्यायिक सेवाओं के प्रति विश्वास और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >