आत्मा शासी परिषद की बैठक संपन्न, विभिन्न कृषि कार्यक्रमों को मिली स्वीकृति

बैठक के दौरान कृषि विकास को गति देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से लिए गए निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की गई

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित आत्मा शासी परिषद् की बैठक जिलाधिकारी सह अध्यक्ष सावन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में आत्मा योजना अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न कृषि संबंधी कार्यक्रमों जैसे प्रशिक्षण, परिभ्रमण, किसान गोष्ठी, किसान पाठशाला, किसान मेला व कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप आदि के आयोजन को अनुमोदन प्रदान किया गया. बैठक में उप विकास आयुक्त सारा असरफ, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, प्रतिनिधि जिला परिषद्, वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान कृषि विज्ञान केन्द्र, राघोपुर, अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों के कृषक प्रतिनिधि उपस्थित रहे. कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य पालन एवं औषधीय पौधों के क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भागीदारी की. इनमें प्रमुख रूप से भोला मंडल (प्रतिनिधि कृषि), महावीर प्रसाद (प्रतिनिधि मत्स्य पालन), रामचंद्र मंडल (प्रतिनिधि पशुपालन), शेषनाथ सिंह (प्रतिनिधि उद्यान), चंद्रिका कुमारी (प्रतिनिधि एफएसजी), भगवानदत्त यादव (प्रतिनिधि एफआईजी), रामावतार पासवान (प्रतिनिधि अजा,अजजा), अनिल जैन (प्रतिनिधि कृषि विक्रेता), भिखारी मेहता (किसान भूषण, प्रतिनिधि औषधीय पौधा उत्पाद) व राजेश कुमार गुप्ता (मशरूम उत्पादक कृषक) शामिल थे. बैठक के दौरान कृषि विकास को गति देने एवं किसानों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से लिए गए निर्णयों पर विस्तृत चर्चा की गई. जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों व कृषक प्रतिनिधियों से योजनाओं को सफलतापूर्वक धरातल पर उतारने के लिए समन्वित प्रयास करने का आह्वान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >