71वीं सीनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप में बलुआ के आशुतोष का हुआ चयन, गांव में खुशी का माहौल

उनके चयन पर सुपौल जिला कबड्डी संघ ने भी खुशी जाहिर किया है

बलुआ बाजार. उड़ीसा में आयोजित 71वीं सीनियर नेशनल मेंस कबड्डी चैंपियनशिप में बलुआ बाजार पंचायत स्थित मटियारी निवासी अनिल गुरूमैता के पुत्र आशुतोष गुरूमैता का चयन हुआ है. आशुतोष के बिहार टीम में चयन से उनके परिजनों सहित पूरे गांव में हर्ष का माहौल है. उनके चयन पर सुपौल जिला कबड्डी संघ ने भी खुशी जाहिर किया है. आशुतोष के पिता अनिल गुरूमैता ने बताया कि आशुतोष को बचपन से ही कबड्डी में लगाव था. गांव में रहने पर ही अक्सर गांव के लड़कों के साथ आम बगीचा में कबड्डी खेला करता था. उसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय पर खेलना शुरू किया. लगातार अथक परिश्रम व लगन के बदौलत उन्हें नेशनल लेवल पर खेलने का मौका मिला है. खुशी व्यक्त करते हुए ग्रामीण प्रमोद साह, दीपू दत्ता, रामजी मंडल, रौशन बड़बड़िया, जयकृष्ण गुरुमैता, अंकित साह आदि ने बताया कि पहले गांव के लड़के का जिला स्तर तक ही पहुंचना बड़ी बात होती थी. लेकिन आज आशुतोष ने साबित कर दिया अगर मेहनत सच्चे मन व लगन से की जाय तो गांव का लड़का भी राष्ट्रीय लेवल पर पहुंच सकता है. जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुणाल आंनद, सचिव मो इनायत, उपाध्यक्ष रमेश कुमार यादव, रौशन झा, दीपिका झा, संदीप कुमार आदि ने खुशी जाहिर किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >