छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को दिया अर्घ्य, परिवार के सुख समृद्धि की कामना

नये वस्त्र धारण किये व्रती अपने हाथ में सूप लेकर भगवान भाष्कर की अर्चना की

सुपौल. चैती छठ महापर्व जिले में पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है. चार दिवसीय इस महापर्व के तीसरे दिन मंगलवार को व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की. मौके पर व्रतियों ने तालाब व अपने आवासीय परिसर में बनाए गये पोखर के जल में खड़े होकर भगवान सूर्यदेव की पूजा अर्चना की. नये वस्त्र धारण किये व्रती अपने हाथ में सूप लेकर भगवान भाष्कर की अर्चना की. गौरतलब है कि चैती छठ महापर्व का प्रारंभ 22 मार्च को नहाय खाय के साथ हुई थी. पर्व के दूसरे दिन सोमवार को खरना पूजा किया गया. बुधवार की सुबह महापर्व के चौथे दिन उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ महापर्व संपन्न हो जायेगा. छठ पूजा को लेकर श्रद्धालु के परिवार एवं छठ घाटों पर माहौल भक्तिमय बना हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >