आधार सेंटरों में मनमाना वसूली से आम लोग परेशान

संचालकों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

– प्रशासनिक निगरानी के अभाव में संचालकों के हौसले बुलंद सुपौल जिला मुख्यालय सहित आस-पास के क्षेत्रों में संचालित आधार सेंटरों पर संचालकों की मनमानी से आम लोग बेहद परेशान हैं. आधार में नाम, जन्म तिथि सुधार व बायोमैट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए निर्धारित शुल्क के बावजूद लोगों से मनचाही राशि वसूली जा रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार ने आधार अपडेट से जुड़ी सेवाओं के लिए दरें तय कर रखी है. लेकिन सेंटर संचालक खुलेआम नियमों की अनदेखी कर रहे हैं. जब कोई व्यक्ति अधिक पैसे की मांग का विरोध करता है तो संचालक सीधे काम करने से मना कर देते हैं. ऐसे में आम लोगों को मजबूरी में मनमाना पैसा चुकाकर ही काम कराना पड़ रहा है. लोगों ने बताया कि कई बार इस समस्या की शिकायत वरीय अधिकारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. इससे संचालकों के हौसले बुलंद हैं और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय प्रशासन से मांग की जा रही है कि जल्द से जल्द इस पर संज्ञान लेते हुए सख्त कार्रवाई की जाए. ताकि लोगों को राहत मिल सके और सरकारी व्यवस्था पर भरोसा कायम रह सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >