झखराही रेलवे ढाला पर ओवर ब्रिज निर्माण की मिली स्वीकृति, बांटी मिठाई

श्री झा ने अपने समर्थकों संग झखराही रेलवे ढाला पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की

���ुपौल. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में वर्षों से जारी संघर्ष रंग लाया है. सुपौल रेलवे स्टेशन के दक्षिणी छोर पर स्थित झखराही रेलवे ढाला पर लाइट ओवर ब्रिज के निर्माण को लेकर रेलवे विभाग ने स्वीकृति दे दी है. जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा. इस महत्वपूर्ण घोषणा के बाद श्री झा ने अपने समर्थकों संग झखराही रेलवे ढाला पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि यह सफलता जनता के सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने रेल विभाग के अधिकारियों, पदाधिकारियों और रेल मंत्री का आभार जताया. उन्होंने कहा कि इस ओवर ब्रिज के निर्माण से शहर के एक छोर से दूसरे छोर जाने में लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी. इस मौके पर रोशन कुमार, मनोज प्रसाद गुप्ता, साजन कुमार, किशन कुमार, मो वजीर, राजेंद्र शाह, संदीप शाह, राजा यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >