दुर्गापूजा में आपसी सौहार्द बनाये रखने की अपील

प्रशासन के भरोसेमंद होते हैं शाति समिति के सदस्य : एसडीपीओ

छातापुर. छातापुर थाना परिसर में शनिवार को आगामी दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. त्रिवेणीगंज एसडीएम अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीपीओ विभाष कुमार, बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, थानाध्यक्ष प्रमोद झा के अलावे क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य, प्रबुद्धजन सहित कई दुर्गापूजा कमेटी के सदस्य शामिल हुए. बैठक में आगामी दुर्गापूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने पर बल दिया गया. खासकर महद्दीपुर बाजार में विगत वर्षों में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने की हुई कई कोशिशों पर उपस्थित लोगों ने नाराजगी व्यक्त की. महद्दीपुर बाजार में आज होगी विशेष शांति समिति की बैठक : एसडीएम बैठक में एसडीएम ने 10 दिवसीय दुर्गापूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का अनुरोध किया. कहा कि शांति समिति सदस्यों की निष्क्रियता के कारण ही खासकर महद्दीपुर बाजार चर्चा में है. आयोजन के दौरान समिति के सदस्यों से काफी अपेक्षा रहती है. परंतु विपरीत परिस्थितियों में उनका साथ नहीं मिलता है. कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए. कहा कि अब पुरानी बातों पर ध्यान नहीं देकर इस बार के पूजा में रणनीति बनाने की जरूरत है. लिहाजा उनकी एवं एसडीपीओ की मौजूदगी में महद्दीपुर बाजार में 21 सितंबर रविवार को शांति समिति की विशेष बैठक की जायेगी. कहा कि आयोजन के दौरान कानून व्यवस्था भंग होने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करेंगे. उपद्रवियों के बचाव में किसी की पैरवी नहीं सुनी जायेगी. पुलिस को निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश है. कहा कि पूजा पंडालों में सीसीटीवी कैमरा लगाना आवश्यक है. समीप में कंट्रोल रूम भी बने. नियमित विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवा सहित आवश्यक सुविधाएं की उपलब्धता रहेगी. प्रशासन के भरोसेमंद होते हैं शाति समिति के सदस्य : एसडीपीओ बैठक को संबोधित करते एसडीपीओ श्री कुमार ने कहा कि शांति समिति के सदस्य प्रशासन के भरोसेमंद अंग होते हैं. परंतु संकट की घड़ी में कोई सदस्य साथ नहीं देते. कार्रवाई के लिए दोषी व्यक्तियों का नाम नहीं बताया जाता है. हालांकि असामाजिक तत्वों का नाम पुलिस प्रशासन के संज्ञान में है. कहा कि पूर्व की घटनाओं के कारण जिला की बैठक में महद्दीपुर की विशेष चर्चा होती है. जो कि स्थानीय शांति समिति एवं प्रशासन के लिए चिंता का विषय है. सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली किसी भी गतिविधि पर अंकुश लगाने के लिए विशेष तैयारी की जायेगी. बीडीओ ने कहा कि गत मुहर्रम में जब तनाव हुआ तो कोई भी साथ देने सामने नहीं आया. बैठक में सिर्फ एक दूसरे पर जिम्मेवारी थोप देने से समाज का भला नहीं हो सकता. शांति समिति के सदस्य और पुलिस प्रशासन के बेहतर समन्वय एवं अपेक्षित सहयोग से ही किसी भी पर्व या त्योहार को शांतिपूर्वक संपन्न कराने में सफलता मिल सकती है. ड्रग्स के बढते प्रचलन पर अंकुश लगाने की उठी मांग, आयोजन के दौरान पुलिस प्रशासन को तत्पर रहने की जरूरत बैठक में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यालय स्थित मुख्य सड़क किनारे मछली हाट को अन्यत्र शिफ्ट करने, डहरिया पुल एवं राजवाड़ा पुल के समीप बैरियर लगाने, झखाडगढ के शिवनी घाट पर तत्काल नाव मुहैया कराने, छातापुर एवं महद्दीपुर बाजार में हाइमास्क लाइट लगवाने सहित कई मांगें रखी गई. ड्रग्स के बढते प्रचलन पर चिंता जताते इस पर अंकुश लगाने की मांग भी जोरदार रही. कहा कि अधिकांश किशोर एवं युवा वर्ग के लोग ड्रग्स की चपेट में आ गये हैं. महद्दीपुर बाजार में पिछले दुर्गापूजा एवं मुहर्रम पर्व पर जो हुआ वह दुखद है. वहां की जिम्मेवारी पुलिस प्रशासन को खुद से लेने की जरूरत है. ड्रग्स का सेवन करके ही कुछ युवा शांति व्यवस्था को भंग करते हैं. महद्दीपुर एवं कटहरा पंचायत में विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. जो लोग सौहार्द बिगाड़ता है. उसे कानूनी रूप से दंडित करना होगा. तब ही इस पर विराम लग सकेगा. सदस्यों की ओर से प्रशासन को हरसंभव मदद मिलेगा यह विश्वास भी दिलाया गया. बैठक में शालिग्राम पांडेय, फेकनारायण मंडल, गौरीशंकर भगत, मकसूद मसन, मो हसन अंसारी, रघुनंदन पासवान, श्यामदेव कामत, विजय प्रकाश यादव, सुशील मंडल, अमरेंद्र मंडल, अरविंद यादव, मो हाशिम, ललन भुस्कुलिया, पवन हजारी, सुखदेव प्रसाद भगत, शिवकुमार भगत, सुशील मंडल, बबलू कुसियैत, मो नूरुद्दीन, गुंजन भगत, रामटहल भगत, अमरेंद्र नारायण उर्फ मुन्ना सिंह, रहमत अली, मो मुश्ताक ने भी अपने सुझावों को रखा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >