वार्षिक आम सभा का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में शामिल हुईं दीदी

आमसभा के माध्यम से जीविका दीदियों को विशेष जानकारी दी गई

सरायगढ़. आस्था जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड पिपराखुर्द पंचायत में शुक्रवार को वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया. आम सभा में बड़ी संख्या में जीविका दीदी शामिल हुई. इस मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक दीपक कुमार यादव, प्रखंड मेंटर अजहर हुसैन,बीपीएम मृत्युंजय कुंवर सहित जीविका समूह से जुड़े अन्य कर्मी मौजूद थे. बीपीएम श्री कुंवर ने बताया कि जीविका समूह के अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने वार्षिक लेखा जोखा एवं आय व्यय प्रस्तुत किया गया. उन्होंने बताया कि पिपरा खुर्द, झिलाडुमरी एवं भपटियाही के तीनों पंचायतों के 624 समूहों के बचत खाता खुलवाकर 04 करोड़ 65 लाख 50 हजार रुपए की राशि आईसीई के रूप में तथा आरई एक करोड़ 30 लाख 15 हजार रुपए तथा 618 समूहों को बैंकों के माध्यम से कुल 15 करोड़ 40 लाख 65 हजार रुपए की राशि आर्थिक विकास को लेकर समूहों के जीविका दीदियों को देकर आत्मनिर्भर बनाना गया. उन्होंने यह भी बताया कि खाद्य सुरक्षा निधि 43 लाख स्वास्थ्य सुरक्षा निधि 21 लाख 50 हजार रुपए ग्राम संगठन को दिया गया है. समिति का शुद्ध लाभ 31 मार्च 2025 तक 17 लाख 10 हजार 8 सौ 52 रुपए हुआ है. आमसभा के माध्यम से जीविका दीदियों को विशेष जानकारी दी गई. इस मौके पर एसी सुधीर कुमार हजारी, सीसी गीता कुमारी, बबीता कुमारी, सचिव सराहना खातून, कोषाध्यक्ष रेणु कुमारी, सीएम अनिता देवी, लक्ष्मी कुमारी, शोभा देवी, रंजना कुमारी, उषा कुमारी, नीलम कुमारी, सुनीता कुमारी, आभा कुमारी, भारती कुमारी, अंजलि कुमारी, नरगीस प्रवीण सहित अन्य जीविका दीदी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >