धूमधाम से मनाया गया अनंत चतुर्दशी पर्व

मंदिर के साथ-साथ आसपास के बाजारों में भी सुबह से ही रौनक देखी गई

पिपरा. महावीर मंदिर परिसर में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. सुबह से ही मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से गुलजार रहा. पूजा-अर्चना का अनुष्ठान पंडित शंकर झा द्वारा विधि-विधान से संपन्न कराया गया. मंदिर के साथ-साथ आसपास के बाजारों में भी सुबह से ही रौनक देखी गई. मिठाई, फल और परचून की दुकानों पर श्रद्धालु अनंत भगवान की पूजा सामग्री खरीदते नजर आए. घर-घर से महिलाएं और पुरुष पूजा की थालियां लेकर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना में शामिल हुए. अनुष्ठान संपन्न होने के बाद प्रसाद वितरण किया गया और श्रद्धालु अपने-अपने घरों को लौट गए. इस अवसर पर तेज नारायण, प्रदीप गुप्ता, रवि कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, राहुल कुमार, संजीव साह, विजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >