कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के रतौली पंचायत के बलहा वार्ड नंबर 15 में शुक्रवार की शाम सिंचाई के लिए ग्यारह हजार वोल्टेज तार की वायरिंग कर रहे पांच मजदूर बिजली की चपेट में आने से दो मजदूर की मौके पर ही मौत हो गयी थी. जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. मामले को दबाने को लेकर ठेकेदार और ग्रामीण के बीच बैठक कर मृतक को देय राशि तय कर मामले को रफा-दफा करने की बात सामने आ रही है. मृतक की पहचान रतौली पंचायत के वार्ड नंबर 15 निवासी महेश्वर यादव के 26 वर्षीय पुत्र श्रीनंदन कुमार व वार्ड नंबर 16 निवासी विंदेश्वरी यादव के 25 वर्षीय पुत्र शुशील कुमार के रूप में की गयी है. मृतक श्रीनंदन की पत्नी त्रिफूल देवी पुत्र अभिषेक और रितेश और सुशील यादव की पत्नी अन्नु देवी पुत्र कृष्ण कुमार, केशव कुमार का रो रोकर बुरा हाल है. वहीं इस घटना में अन्य तीन लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर दिया गया है जहां उनका स्थिति दयनीय बताई जा रही है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों मृत मजदूरों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में जेई विकास कुमार साह ने बताया देर शाम सिंचाई के लिए तार वायरिंग करने के लिए ठेकेदार द्वारा शटडाउन लिया गया था. जो एक घंटे बाद वापस कर पुनः बिजली बहाल की गई थी. इसके बाद काम किस स्थिति में किया गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
