सभी थानाध्यक्ष वाहनों की नियमित करें जांच

आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मंगलवार की देर शाम एसपी सरथ आरएस ने बैठक की

वीरपुर आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने के बाद मंगलवार की देर शाम एसपी सरथ आरएस ने बैठक की. एसपी ने संयुक्त अनुमंडल कार्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय में अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष के साथ बैठक की. बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर शांति व्यवस्था बनाये रखने, वाहनों की लगातार व नियमित जांच करने की बात कही गई. बैठक लगभग एक घंटे तक चली. इसमें कई अहम बातों पर चर्चा की गई. मौके पर वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल, भीमनगर थानाध्यक्ष विशाल कुमार, रतनपुर, करजाइन, राघोपुर, प्रतापगंज व बलुआ बाजार के थानाध्यक्ष मौजूद थे. बैठक के बाद एसपी, एसडीपीओ सुरेन्द्र कुमार, वीरपुर और भीमनगर थानाध्यक्ष के साथ वीरपुर-भीमनगर मुख्य सड़क पर लालपुर के पास बनाए गए अस्थायी बैरियर का निरीक्षण किया. इस क्रम में कई वाहनों की जांच भी की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >