प्रिंस हत्याकांड: फरार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल बजवाकर पूरे गांव में मुनादी करवाई

राघोपुर. थाना क्षेत्र के देवीपुर पंचायत अंतर्गत कोरियापट्टी गांव में शनिवार को पुलिस ने प्रिंस हत्याकांड से फरार चल रहे आरोपियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस टीम ने उनके घरों पर इश्तेहार चिपकाया और जल्द आत्मसमर्पण नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने ढोल बजवाकर पूरे गांव में मुनादी करवाई. पांच नामजद आरोपी राजकुमार सादा, राजू सादा, रमेश सादा, दिनेश सादा और सोमन सादा के घरों पर नोटिस चस्पा किया. पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसआई अमिया प्रसून ने बताया कि कांड संख्या 277/25 के तहत दर्ज इस हत्याकांड में सभी आरोपी अभी फरार हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. गौरतलब है कि 16 जुलाई को किसनपुर थाना क्षेत्र के मधुरा गांव निवासी प्रिंस की राघोपुर थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने के इरादे से सिर और धड़ को अलग-अलग कर दिया था. बाद में पुलिस ने तिलावे धार से शव के दोनों हिस्सों को अलग-अलग स्थानों से बरामद किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >