एलपीजी गैस आपूर्ति पर प्रशासन की सख्त नजर, लगातार छापेमारी व जांच जारी

प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

सुपौल जिलाधिकारी सुपौल के निर्देश के आलोक में जिले में घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार सक्रिय है. जिला मुख्यालय, अनुमंडल एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों द्वारा गैस एजेंसियों पर जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया. प्रशासनिक जानकारी के अनुसार सुपौल जिले के सभी गैस डिस्ट्रिब्यूटर्स और कंपनियों के पास पर्याप्त मात्रा में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है. यदि किसी गैस एजेंसी पर भरे हुए घरेलू गैस सिलेंडर समाप्त हो जाते हैं तो संबंधित तेल कंपनी द्वारा कुछ ही घंटों के भीतर उस एजेंसी को नए भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध करा दिए जाते हैं. जिलाधिकारी द्वारा इस विषय पर गैस कंपनियों के एरिया ऑफिसर्स, फील्ड ऑफिसर्स, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ नियमित समीक्षा की जा रही है. प्रशासन ने कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. सभी पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि यदि कहीं भी कालाबाजारी या जमाखोरी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध तुरंत प्राथमिकी दर्ज की जाए. प्रशासन ने आम लोगों को आश्वस्त किया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है. किसी प्रकार की कमी नहीं है. स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर बनी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >