विज्ञान प्रदर्शनी में अदिति व राजनंदनी ने मारी बाजी

प्रतियोगिता में सफल बच्चों को बीईओ ने किया सम्मानित

– बीआरसी परिसर में विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का किया गया आयोजन – प्रतियोगिता में सफल बच्चों को बीईओ ने किया सम्मानित प्रतापगंज. बीआरसी परिसर में शुक्रवार को विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शिल्पा कुमारी ने किया. प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने भाग लिया. बच्चों ने विभिन्न प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी को प्रदर्शित किया एवं क्विज प्रतियोगिता में भी अपने ज्ञान का प्रदर्शन किया. वर्ग 6 से 12 तक के बच्चों के लिए प्रतियोगिता का थीम विकसित भारत के लिए विज्ञान और नवाचार की संभावनाएं थी. वर्ग 6 से 8 तक के बच्चों के लिए थीम कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई ) का उपयोग, संभावनाएं और चुनौतियां था. वर्ग 9 के छात्र-छात्राओं के लिए थीम क्वांटम युग का आगाज, संभावनाएं और चुनौतियां था. इन तीनों थीम में दो-दो बच्चे जिला के लिए चयनित हुए. विकसित भारत थीम में चयनित होने वाली छात्रा मध्य विद्यालय सुरियारी की वर्ग 8 की खुशबू कुमारी, मध्य विद्यालय इस्लामपुर हिंदी के वर्ग आठ की छात्रा चंदा कुमारी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता थीम में मध्य विद्यालय दुअनिया के वर्ग आठ की छात्रा हनी कुमारी, मध्य विद्यालय सुखानगर की वर्ग आठ की छात्रा रचिता कुमारी, कुवाटन युग थीम में हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल सूरजापुर के वर्ग 9 का उम्मी हबीबा, हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल सूरजापुर की वर्ग 9 की छात्रा अदिति कुमारी शामिल है. विज्ञान प्रदर्शनी में हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल सूरजापुर के वर्ग 9 की छात्रा अदिति कुमारी और हाजी नजीबुल्लाह हाई स्कूल सूरजापुर के वर्ग 9 की छात्रा राजनंदनी कुमारी शामिल हैं. सभी चयनित बच्चों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नीतीश यादव, गुड्डी कुमारी, चंदन कुमार, धर्मराज आदि सक्रिय थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >