सुपौल-सहरसा मार्ग पर दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत

दुर्घटना, एक व्यक्ति की मौत

प्रतिनिधि, सुपौल सुपौल-सहरसा मुख्य मार्ग (एनएच 327) पर पैदल लौट रहे मिन्नतुल्लाह रहमानी (42) को एक वाहन ने कुचल दिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक मिन्नतुल्लाह नगर परिषद वार्ड नंबर 22 के निवासी थे और मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे. वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था. उसका छोटा भाई 15 साल पहले ही बरकुतुल्लाह रहमानी गायब है जिसका आज तक पता नहीं चल सका है. उसकी बूढी मां बताती है कि अब वह किसके सहारे जिंदगी जिएगी. रविवार की रात करीब 8:00 बजे मोहर्रम का ढोल निकला था, लेकिन रात में 10:30 बजे सूचना मिली की बेटे की मौत हो गयी है. बताया गया कि वह पैदल एनएच 327 मुख्य मार्ग में मिथिला हॉस्पिटल के रास्ते आ रहा था कि तभी तेज रफ्तार में जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे रौंद डाला. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. मौत की खबर सुनते ही परिवार वाले का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. पिता का शव देख चित्कार मारकर रोने लगे बच्चे पिता की मौत से पूरा परिवार गमगीन है. सुपौल सदर थानाध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने कहा कि सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत परिजन को सौंपा जायेगा. फिलहाल आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. पिता का शव पहुंचते ही दो बेटी व एक बेटा चित्कार मारकर रोने लगे. वहीं पत्नी व मां का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >