फरार शराब तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

छापेमारी के दौरान मौके से गृह स्वामी नरेश सरदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था

त्रिवेणीगंज. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार की अहले सुबह त्रिवेणीगंज बाजार क्षेत्र से लंबे समय से फरार एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया. दरअसल बीते 20 अक्टूबर की अहले सुबह नगर परिषद क्षेत्र के नरहा गांव वार्ड नंबर 16 स्थित एक घर में छापेमारी कर उसमें रखे 120 लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद किया था. छापेमारी के दौरान मौके से गृह स्वामी नरेश सरदार पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. जिसे पुलिस ने गुरुवार सुबह उसे गिरफ़्तार कर लिया. थानाध्यक्ष राम सेवक रावत ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >