14 बोतल शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी राजपुरा ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान किया 4.2 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

सुपौल. 45वीं वाहिनी एसएसबी की सीमा चौकी राजपुरा ने बिहार पुलिस के साथ संयुक्त नाका ड्यूटी के दौरान किया 4.2 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. जानकारी देते हुए 45वीं वाहिनी कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा सीमा स्तम्भ संख्या 224/18 के समीप नेपाल से भारत में प्रतिबंधित सामान की तस्करी होने वाली है. सूचना की पुष्टि उपरांत एसएसबी तथा बिहार पुलिस के कार्मिकों का संयुक्त नाका दल गठित किया गया. चिह्नित स्थान पर पहुंच कर नाका दल छिप कर बैठ गया. कुछ समय बीत जाने के बाद नाका दल ने देखा कि असूचना से मेल खाता हुआ एक आदमी कुछ सामान के साथ उनकी तरफ़ आ रहा है. नाका पार्टी द्वारा स्फूर्ति के साथ व्यक्ति को सामान के साथ धर दबोचा. विधि अनुसार समान की तलाशी ली गयी. जिसके अंदर से 14 बोतल कुल 4.2 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई. तत्पश्चात नाका दल द्वारा पकड़ी गयी शराब तथा व्यक्ति को थाना-कुनौली को सुपुर्द किया गया. इस दौरान एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक अरविंद सिंह तथा अन्य जवान उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >