34 बोतल केन बीयर सहित 52 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

बरामद अवैध शराब को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

त्रिवेणीगंज. थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 जनता रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप गोपाल साह के आवासीय परिसर से 34 बोतल केन बीयर और 18 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की दोपहर करीब दो बजे नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 जनता रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप गोपाल साह के आवासीय परिसर से किंगफिशर कंपनी का 500 एमएल का 34 बोतल केन बीयर, एसी ब्लैक कंपनी का 375 एमएल का 5 बोतल, मैक डोवल्स कंपनी का नंबर वन 375 एमएल का 8 बोतल और एसीब्लैक कंपनी का 180 एमएल का 5 बोतल कुल 52 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. बरामद अवैध शराब को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >