आशा के साथ की गयी समीक्षा बैठक, दिये गये कई आवश्यक निर्देश

अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में बसंतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी.

वीरपुर. अनुमंडलीय अस्पताल के सभागार में बसंतपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अर्जुन चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में जिला से प्राप्त निर्देश के आलोक में नियमित कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. जहां लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा लक्षित कार्यक्रम को पूरा करने, नियमित टीकाकरण जैसे पोलियो, मलेरिया, फाइलेरिया इत्यादि कार्यक्रम को चलाने और इन कार्यक्रमों को किसी भी प्रकार की समस्या को समाधान करने की दिशा में यह बैठक आयोजित की गयी है. वहीं नए आशा कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर बैठक में बातें रखी गयी है. ताकि इसका प्रचार और प्रसार संबंधित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा पंचायत में की जायेगी. इसके अलावे विभागीय विभिन्न प्रकार के कार्यों की समीक्षा की गयी. बैठक में बीसीएम, स्वास्थ्य प्रबंधक विवेक रंजन, यूनिसेफ़ से शिवानी देव, लेखा प्रबंधक सुशील कुमार, प्रखंड मूल्यांकन पदाधिकारी रवि कुमार चौधरी, डाटा ऑपरेटर आदिल व प्रखंड क्षेत्र की सभी एएनएम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >