अवैध कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, अंतर जिला गिरोह के एक तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए पेटियों से कुल 1585 बोतलें (158.5 लीटर) विस्कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद की गईं.

सुपौल जिला मद्य निषेध विभाग ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की चार पहिया वाहन बीआर 01 एचजेड 7654 जो पटना से सुपौल की ओर आ रही थी से भारी मात्रा में विस्कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद किया. सूचना के आधार पर मद्य निषेध अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया. जिसमें मद्यनिषेध विभाग के अधिकारियों के साथ स्थानीय पुलिस बल एवं गृह रक्षकों को शामिल किया गया. टीम द्वारा एनएच 27 टोल प्लाज़ा के समीप संदिग्ध वाहन को रोका गया. पुलिस की घेराबंदी देखकर वाहन सवार भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने वाहन को रोक लिया. तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे छिपाकर रखे गए पेटियों से कुल 1585 बोतलें (158.5 लीटर) विस्कोडिन युक्त कफ सिरप बरामद की गईं. वाहन सवार व्यक्ति कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके. मौके से एक तस्कर वली रहमानी झिटकिया, वार्ड नंबर 06, थाना सिंहेश्वर, मधेपुरा) को गिरफ्तार किया गया. जबकि उसका साथी निरंजन कुमार उर्फ नीतीश कुमार साहूगढ़, वार्ड नंबर 15, थाना मधेपुरा मौके से फरार हो गया. इस मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई. अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि बिहार सरकार की पूर्ण शराबबंदी नीति को सख्ती से लागू करने के लिए इस प्रकार की छापेमारी और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. जिले में अवैध मादक द्रव्यों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कठोर कदम उठाए जा रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >