आकाशीय बिजली गिरने से एक घर जलकर राख

घटना के समय वे लोग घर में सोये हुए थे तभी अचानक रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर की जबरदस्त आवाज हुई.

वीरपुर रविवार की देर रात धूल भरी आंधी के साथ हुई बारिश के बाद अकाशीय अकाशीय बिजली गिरने से भीमनगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी रामेश्वर मेहता के घर में आग लग गयी. जिससे सारा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय निवासी रामेश्वर मेहता ने बताया कि इस घटना में लगभग दो लाख रूपये की क्षति हुई है. घटना के समय वे लोग घर में सोये हुए थे तभी अचानक रसोई घर में रखा गैस सिलेंडर की जबरदस्त आवाज हुई. जिससे नींद खुली. ज़ब किचेन में जाकर देखा तो पाया कि रसोई घर का रखा सारा समान जलकर राख़ हो गया है. जले हुए सामान में पंखा, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, मोटर समेत घर में रखें खाने पीने क़े सामना एवं इलेक्ट्रॉनिक समान जलकर राख़ हो गया है. वही पूरे घर का विद्युत कनेक्शन में भी आग लग गई जिससे पूरा घर का तार जलकर राख़ हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >