आग लगने से एक घर जला, हजारों की क्षति

अगलगी की घटना में गृहस्वामी मो हियातुल का हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है

जदिया. जदिया पंचायत के वार्ड नंबर 14 इस्लामपुर में रविवार की रात आग लगने से एक घर जल गया. इस अगलगी की घटना में गृहस्वामी मो हियातुल का हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. घटना के समय गृहस्वामी पूरे परिवार के साथ घर में सोये हुए थे. इसी बीच आग लग गयी. आग की तपिश से गृहस्वामी की नींद खुली और वह शोर मचाते हुए बाल्टी से पानी डालकर आग पर कोशिश पाने में जुट गये. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक गृहस्वामी का एक घर समेत घर में रखे अनाज, बर्तन, कपड़ा जलकर राख हो गया. हालांकि आग लगने का सही पता नहीं चल पाया. लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि घर के समीप रखे चूल्हे की राख की वजह से घर में आग लगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >