रामनवमी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर हुई बैठक

शिवाजी मैदान से श्रीराम जानकी मंदिर तक निकलेगी यात्रा

– शिवाजी मैदान से श्रीराम जानकी मंदिर तक निकलेगी यात्रा वीरपुर. नगर क्षेत्र के मेन रोड स्थित ललित नारायण धर्मशाला के सभागार में मंगलवार की शाम नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 27 मार्च को होने वाले रामनवमी पर्व व रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा शिवाजी मैदान से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वार्ड संख्या चार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचेगी. आयोजकों के अनुसार शोभायात्रा में लगभग छह से सात हजार रामभक्तों के शामिल होने की संभावना है. यात्रा के दौरान विभिन्न प्रकार की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगी. इसके अलावा महिलाओं की अलग टीम भी शोभायात्रा में शामिल होगी, जो विशेष परिधान में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी. बैठक में अभय सिंह, विनय सिंह, गुड्डू सिंह, विशाल भगत, पंकज चौधरी, गोलू साह, पवन चौधरी, पवन साह, संजीत सिन्हा, श्रवण पौद्दार, अमित साह सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >