निकली भव्य कलश शोभायात्रा, श्रद्धा व उत्साह का दिखा माहौल

शारदीय नवरात्र की शुरुआत बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई.

रतनपुर. शारदीय नवरात्र की शुरुआत बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ हुई. भगवानपुर, रतनपुर, सातनपट्टी और दिनबंधी पंचायत के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान, समदा के नवकाली दुर्गा मंदिर, मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर बचनु चकला, रतनपुर पुरानी बाजार दुर्गा मंदिर, नरपतपट्टी स्थित दुर्गा मंदिर, ढाढा के नयी एवं पुरानी दुर्गा मंदिर, तथा कटैया के दुर्गा मंदिर सहित कई जगहों पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापना कर मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की गयी.

शोभायात्रा में 151 कन्याओं ने लिया भाग

सार्वजनिक दुर्गा मंदिर साहेवान से 151 बाल कन्याओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया. मंदिर से निकली यात्रा परिक्रमा करते हुए कोसी नदी के स्पर 5.30 किमी तक पहुंची, जहां से जल भरकर वापस मंदिर लाकर कलश स्थापित किया गया. पूजा समिति के अनुसार, अगले 10 दिनों तक कन्याओं द्वारा स्थापित कलश की पूजा और दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए रतनपुर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. पूरे आयोजन में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी करती रही. इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, मुखिया चंदन राम, पूर्व मुखिया देवेंद्र दास, पूजा समिति अध्यक्ष सुशील मेहता, सचिव ललन ठाकुर, कोषाध्यक्ष रामसुंदर दास सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >